फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: माइनरों की सफाई का कार्य जारी, 24 से टेल तक पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। माइनरों की सफाई का काम युद्धस्तर पर शुरू होने से किसानों को अब पानी को लेकर राहत मिलने की उम्मीद है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने टेंडर में किसी एजेंसी के भाग नहीं लेने के बाद खानक, बलियाली सब माइनर, तोशाम हिल और बड़सी माइनर की सफाई विभागीय स्तर पर शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार 24 अगस्त तक माइनरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो जाएगा। सिंचाई विभाग ने माइनरों की सफाई के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे लेकिन किसी एजेंसी ने इसमें भाग नहीं लिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी डीसी को दी। इसके बाद डीसी ने विभाग को अपने स्तर पर सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि माइनरों के टेल यानी अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जा सके।
कुछ गांवों के किसानों ने भी डीसी से मिलकर माइनरों की सफाई की स्थिति से अवगत कराया था। डीसी ने उन्हें जल्द सफाई कराने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल छिल्लर ने बताया कि तोशाम हिल माइनर और बड़सी माइनर की सफाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

खानक माइनर का काम दो दिन में पूरा होने की उम्मीद है जबकि बलियाली सब माइनर की सफाई में चार से पांच दिन लगेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल नहरें चौथे यानी अंतिम ग्रुप में चल रही हैं। 23 अगस्त से नहरें प्रथम ग्रुप में शुरू होंगी जिससे भिवानी क्षेत्र की नहरों में पानी पहुंचेगा। 24 अगस्त को माइनरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो जाएगा। विभाग का प्रयास है कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें