फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आपात विभाग में महिला डॉक्टर और तीमारदारों के बीच झड़प

Mon, 16 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे करंट लगने से गंभीर हालत में एक युवक को लेकर पहुंचे परिजनों की महिला चिकित्सक से झड़प हो गई। इस दौरान महिला चिकित्सक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। जिसके बाद काफी देर तक आपात विभाग में मामले को लेकर बहस चली। इस दौरान करंट से झुलसे व्यक्ति को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल गांव तिगड़ाना में एक युवक को करंट लगने के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे आपात विभाग में ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सक से उपचार को लेकर परिजनों की बहस हो गई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि महिला चिकित्सक ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसी दौरान करंट से झुलसे युवक को भी चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
परिजन करंट लगने से गंभीर युवक का समय पर उपचार शुरू नहीं करने और अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधा नहीं मिलने से नाराज दिखाई दे रहे थे। इसी को लेकर वहां तैनात महिला चिकित्सक से भी बहस हुई थी। हालांकि देर शाम तक दोनाें पक्षों में आपसी सुलह हो गई थी। लेकिन करीब घंटे भर तक आपात विभाग में महिला चिकित्सक और मरीज के तीमारदारों के बीच झड़प से माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें