फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीजेएम पवन बोले-बैरक और शौचालयों में बेहतर हो सफाई, जिला कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला कारागार में स्टाफ से बातचीत करते न्यायाधीश। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन न्यायाधीश डीआर चालिया और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव पवन कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव पवन कुमार ने बैरकों की साफ-सफाई, शौचालयों व स्नानघरों की स्वच्छता को और बेहतर बनाने के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मद्देनजर कैदियों के लिए स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की बात कही। सेशन जज चालिया ने जेल पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि कैदियों को सामान्य शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने रसोई घर पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की और स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। सीजेएम पवन कुमार ने विचाराधीन एवं सजायाफ्ता कैदियों से संवाद करते हुए उनकी व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर नवनियुक्त सिविल जज जूनियर डिविजन कम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी भिवानी सुखबीर, अजय पाल सिंह मल्ही, रेणु, राधेश्याम शर्मा, देवी दयाल, नरेश बूरा, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें