फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फर्जी दस्तावेज देकर गाड़ी ले भागा व्यक्ति, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन देख एक व्यक्ति गाड़ी खरीदने आया। आरोप है कि दुकान मालिक को फर्जी आधार कार्ड व चेक थमाकर गाड़ी ले भागा। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में रिवाड़ीखेड़ा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को विक्रम नामक व्यक्ति गाड़ी खरीदने के लिए आया था। उसने अपनी पहचान विक्रम निवासी टोहाना खेड़ा बताई। वह राजस्थान नंबर की एक गाड़ी में आया था। इसके बाद उसने एक गाड़ी खरीदने के आधार कार्ड व चेक दिया। इस दौरान दुकान मालिक बारिश में भीगने पर कपड़े बदलने घर चला गया। जब वापस आया तो न व्यक्ति मिला न ही उसकी एक गाड़ी। इस पर उसने चेक की जांच की तो वह फर्जी निकला। पुलिस में शिकायत दी तो आरोपी ने एक घंटे में गाड़ी देने की बात कही, लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर लिया। अब सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें