फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में जेट रोबोटिक मशीन से होगी सफाई

विज्ञापन
जेन रोबोटिंग मशीन का शुभारंभ करते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ साथ में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिका? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
अब शहर में जेन रोबोटिक मशीन से सीवर सफाई होगी। केरल से आई करीब 40 लाख की जेन रोबोटिक मशीन एक ही दिन में आठ से 10 मेनहॉल की सफाई करने में कारगर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मशीन से सफाई के कार्य की शुरूआत की गई। शुक्रवार को भोजावाली माता मंदिर क्षेत्र से विधायक घनश्याम सर्राफ ने मशीन का शुभारंभ किया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने मशीन से सीवरों की सफाई की। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुचारु करने की मांग काफी समय से हो रही थी। वह स्वयं भी सीवरेज को लेकर मंत्रियों से मिल चुके थे। इसी के तहत अब यह जेन रोबोटिक मशीन खरीदी गई है। यह मशीन सफाई में अहम साबित होगी। सभी कॉलोनियों में शेड्यूल अनुसार सफाई करवाई जाएगी। यह मशीन स्वच्छता अभियान में काफी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

जेई महेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा में गुरुग्राम और सिरसा के बाद भिवानी तीसरा जिला बन गया है, जहां जेन रोबोटिक मशीन आई है। यह केरल से आई है और प्रतिदिन आठ से 10 मेनहॉल की सफाई की जा सकेगी। यह मेनहॉल से डेढ़ से दो फीट तक की गंदगी निकालती है। इसकी खास बात यह है कि इस मशीन के साथ ट्रैक्टर-ट्राली जुड़ी है और सीवर मेनहॉल की सफाई के बाद कचरा भी यह स्वयं ही ट्राली में डाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें