फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर ट्रैक्टरों के साथ किया ग्रामीणों ने प्रदर्शन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए बवानीखेड़ा हल्के के ग्रामीण। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
गांव प्रेम नगर की भूमि पर मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रेम नगर सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने शहर में ट्रैक्टरों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। शहर में ट्रैक्टर जुलूस निकालकर दो घंटे तक लघु सचिवालय को घेरा। इस दौरान अधिकारियों को भी खरी-खरी सुनाई और चेतावनी दी कि 25 जनवरी तक उनकी मांग नहीं मानी तो 26 को दिल्ली के ट्रैक्टर मार्च के बाद यूनिवर्सिटी में चल रहे कार्य को रुकवाकर ताला जड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद पीएम, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम को भी मांग पत्र भेजा। वहीं गांव में ग्रामीणों का धरना भी चलता रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रेम नगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर प्रेमनगर व बवानीखेड़ा हलके के विभिन्न गांवों के ग्रामीण धरना दे रहे है। यहां सरकार की ओर से गांव की 168 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज और चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के लिए ली गई थी। विशेषज्ञों ने भिवानी और प्रेमनगर के बीच की दूरी को ज्यादा बताया। जिसके बाद कटड़ा फार्म की जगह में मेडिकल कॉलेज निर्माण की तैयारी चल रही है।
इसी के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने शहर में ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरे और लघु सचिवालय के मुख्य गेट के सामने धरना दिया। लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शनकारी ग्रामीण डीसी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में बताया गया कि वह बैठक के कारण चंडीगढ़ है। जिसके बाद नगराधीश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व निदेशक स्वास्थ्य विभाग के नाम सौंपा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भिवानी क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुविधा के लिए 168 एकड़ पंचायती जमीन प्रदेश सरकार को निशुल्क पट्टे पर दी। सरकार ने 131 एकड़ भूमि चौ बंसीलाल विश्वविद्यालय के लिए और 37 एकड़ भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए निर्धारित की थी।
इन प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए 131 एकड़ भूमि के लीज 6 अप्रैल 2016 को उच्चतर शिक्षा विभाग को 33 वर्ष के लिए एक रुपये प्रति एकड़ चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय बनवाने हेतु दी थी, जिसका उद्घाटन 29 जुलाई 2017 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के लिए भी भूमि को फाइनल कर दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की चाहरदीवारी का काम 9764328 रुपये की लागत से कर दिया था। लेकिन इसके बाद अब तक मेडिकल कॉलेज के काम में कोई विस्तार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें