फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर योजनाकार विभाग ने हटाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाती नगर योजनाकार विभाग की जेसीबी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी शहरी क्षेत्र में मौजा पालवास में भिवानी-महम रोड पर अवैध निर्माण को हटाने का अभियान चलाया। विभाग ने पुलिस बल के साथ जेसीबी से अवैध कब्जे हटाए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार संदीप सिहाग ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को साथ लेकर भिवानी में मौजा पालवास भिवानी-महम रोड पर लगभग दो एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी से 10 डीपीसी, चहारदीवारी, कच्चा रोड व डीमर्केशन जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने नागरिकों से शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं करने व अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में नहीं आने की अपील की है। विभाग अवैध निर्माण की जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें