फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के मामले में पांच साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआईए स्टाफ द्वारा पकड़ा गया इनामी बदमाश। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने पत्नी की हत्या के आरोप में पांच साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को काबू किया है। आरोपी 2015 में दर्ज हत्या के केस में इनामी था।
विज्ञापन

सीआईए के इंचार्ज योगेश कुमार की टीम के मुख्य सिपाही विजेंद्र सिंह को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी सालावास रेवाड़ी के पास है। जिसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर उसे काबू किया। आरोपी की पहचान टाइयान पाना लोहड़ बाजार क्षेत्र वापसी अमित कुमार के रूप में की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अमित के खिलाफ 23 जुलाई 2015 को सिटी पुलिस थाना में हत्या का केस दर्ज हुआ था। आरोपी अमित ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। वह पिछले पांच साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने अमित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें