फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीआईए ने सुरजीत हत्याकांड में 11वें आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय भिवानी ने सुरजीत हत्याकांड मामले में 11वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बड़सी निवासी संदीप ने बवानीखेड़ा पुलिस थाना में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि गत 19 जून 2023 की रात को उसका छोटा भाई सुरजीत वासी बड़सी सोनू के कमरे के आगे चहारदीवारी के अंदर बैठे थे। संदीप अपने भाई सुरजीत को सोनू के मकान पर बुलाने के लिए जा रहा था तभी गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने घर में घुसकर सुरजीत पर जान से मारने की नियत से कई गोलियां चला दी थी। गंभीर हालत में सुरजीत को इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक सुरजीत के भाई संदीप के बयान पर बवानीखेड़ा पुलिस थाना ने हत्या व आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने सुरजीत हत्या मामले में 11वें आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिकंदर उर्फ फौजी वासी जमावड़ी हाल सेक्टर पांच हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सुरजीत हत्या मामले में आरोपी ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने में मदद की थी। इस मामले में पहले ही पुलिस दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें