फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी से रिश्तेदारी का भी नाता जुड़ा

Sun, 22 Dec 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेश की सत्ता में हिस्सेदारी पाने के लिए भिवानी चौटाला परिवार की न केवल कर्मभूमि रही है, बल्कि रिश्तेदारी का भी नाता जुड़ा है। चौ. ओमप्रकाश चौटाला की बड़ी बेटी डॉ सुचित्रा की मुंढाल में पूर्व विधायक टेकराम के बेटे कैप्टन जसवंत सिंह से शादी हुई थी, जबकि चौटाला की बड़ी बहन की बेटी यानी भांजी सीमा लांबा की शादी भिवानी जिले के गांव अलखपुरा निवासी पूर्व चेयरमैन सुनील लांबा के साथ हुई थी।
विज्ञापन

भिवानी में एक दौर ऐसा भी आया कि जब तीनों लालों के लाल यानी बंसीलाल के बेटे चौ. सुरेंद्र सिंह, भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई और चौ. ओमप्रकाश चौटाला के बेटे डॉ. अजय सिंह चौटाला भी लोकसभा चुनाव में आमने-सामने हुए। इसमें भी चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने भिवानी के लोगों से और भी गहरा नाता जोड़ा। चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला भिवानी से सांसद भी बने। इसके बाद से ही चौटाला परिवार भिवानी को अपनी कर्मभूमि भी मानता था। बेटी और भांजी की शादी से राजनीतिक साझेदारी में भिवानी का चौटाला परिवार को काफी साथ भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें