फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शतरंज की बिसात पर बच्चों ने दिखाया कौशल, 170 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Tue, 29 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित जिलास्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को सावड़ स्थित बाल शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में 170 खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्गों में लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी, ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल व आयोजन समिति ने भी बेहतरीन समन्वय दिखाया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, स्कूल निदेशक शिवकुमार, राजकीय कन्या विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता भारद्वाज, विकास भारद्वाज, डॉ. रुचिका और संचिता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें