फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मारा छापा, बिना लाइसेंस इलाज कर रहा था संचालक

Tue, 28 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव चांग में लैब की जांच करते सीएम फ्लाइंग टीम के अ​धिकारी। 
विज्ञापन
चांग(भिवानी)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने सोमवार देर शाम गांव चांग स्थित आस्था लैब पर छापा मारा और मौके पर दवाइयों व दस्तावेजों की जांच की। टीम करीब साढ़े चार बजे लैब पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू की। यह छापेमारी सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर राजबीर के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान लैब संचालक ने कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाया। बताया गया कि वह लंबे समय से लोगों का इलाज कर रहा था। टीम ने लैब में रखी दवाओं और उपकरणों की भी बारीकी से जांच की। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के लैब व मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालकों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और घर चले गए। गांव चांग के मुख्य बाजार में लैब होने के कारण बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
देर शाम तक तीन घंटे से अधिक समय तक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की कार्रवाई जारी रही। टीम में पैथोलॉजिस्ट ज्योति दहिया, वीरेंद्र, उमेद, एमओ हेमंत और सुरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें