गांव सिपर-रोहनात मार्ग पर छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंम व पुलिस की संयुक्त टीम। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार को आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ गांव सीपर से रोहनात मार्ग पर खेतों में बने एक कमरे में छापामारा। इस दौरान टीम ने कमरे के अंदर से बिना पैमाना तैयार की जा रही बड़ी मात्रा में अवैध रूप से हथकढ़ी शराब बनाने का सामान व कच्चा लाहन बरामद किया। टीम को देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। वहीं बवानीखेड़ा पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र में गांव सीपर से रोहनात मार्ग पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आबकारी एवं लोकल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से खेतों में बने एक कमरे के अंदर पहुंचकर जांच की। संयुक्त टीम की जांच में कमरे के अंदर बिना पैमाने अवैध रूप से हथकढ़ी शराब तैयार किए जा रही थी। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला। वहीं कमरे के अंदर जांच के दौरान टीम को तीन ड्रामों में 450 लीटर कच्चा लाहन बरामद हुआ। खेत सीपर निवासी बूटा सिंह का बताया गया। टीम को देशी शराब तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे कामर्शियल गैस सिलिंडर व चूल्हा और अन्य सामान भी बरामद हुआ। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व आबकारी विभाग की टीम की जांच के बाद बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।