चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के सा
तोशाम। चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में 19वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चेतना ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मंजीत सिंह ने किया जबकि समापन पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार और सरपंच राजेश तंवर ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 100 मीटर में चेतना प्रथम, मोनिका द्वितीय और उषा तृतीय रहीं। 200 मीटर में चेतना प्रथम, अंकित द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। 400 मीटर में चेतना प्रथम, प्रार्थना द्वितीय और मोनिका तृतीय रहीं।
लंबी कूद में तमन्ना प्रथम और मोनिका द्वितीय रहीं। डिस्कस थ्रो में प्रार्थना प्रथम, चेतना द्वितीय और आरती तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो में तमन्ना प्रथम, चेतना द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। शॉटपुट में प्रार्थना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
थ्री-लेग रेस में आरती-उषा की जोड़ी प्रथम, मुस्कान-अनु द्वितीय और आरती-चेतना की जोड़ी तृतीय रही। लेमन रेस में उषा प्रथम रहीं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार और सरपंच राजेश तंवर ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।