फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निजी अस्पतालों में की स्वास्थ्य मानकों की जांच

Thu, 07 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कस्बे के निजी अस्पताल में निरीक्षण करने के बाद बाहर आती स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
बहल। मरीजों के हित में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे चिकित्सा सेवाओं में विभागीय हिदायतों का सख्ती से पालन करें और किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. संजीव एसएमओ लोहारू, डॉ. संदीप यादव एमओ बहल, पीएचसी ओबरा से डॉ. ओपी डूडी, हेल्थ इंस्पेक्टर रामकुमार, बलवान सिंह, एलएचवी मुन्नी देवी, नीरज एएनएम सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने कस्बे के मेन रोड स्थित एक निजी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डिलीवरी हट, मेडिकल स्टोर, ओपीडी फाइलें, भर्ती मरीजों का विवरण सहित कई बिंदुओं की जांच की।
अस्पताल के कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया और इसके लिए कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अधिकतर मापदंड पूरे पाए गए और कोई खामी नहीं मिली। डॉ. संदीप यादव ने कहा कि सभी निजी अस्पतालों को दवाइयों के स्टॉक को व्यवस्थित रखने, उनकी खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड संपूर्ण रूप से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी विभागीय कार्रवाई की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले और इसके लिए निजी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें