फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विदेश भेजने के नाम 4.80 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। हिसार जिले के डाया निवासी एक व्यक्ति ने चार युवकों को विदेश भेजने के नाम गारनपुरा खुर्द के एक व्यक्ति से 4 लाख 80 हजार ऐंठ लिए हैं। उक्त व्यक्ति ने इसकी पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गारनुपरा निवासी महाबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रविन धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात डाया निवासी प्रमोद के साथ हुई। महाबीर ने बताया कि इसके बाद रविन को प्रमोद घरवालों से भी बात करवाने के लिए कहने लगा। रविन उसकी बातों में आ गया।
इसके बाद प्रमोद महाबीर को उसके बेटे रविन को विदेश भेजने के सपने दिखाने लगा। इसके बाद उसने विदेश भेजने के नाम पर 31 जुलाई 2023 को प्रमोद ने उनसे एक लाख 20 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद प्रमोद ने रुपये प्राप्त करने का एफिडेविट भी दिया, जिस पर दोनों के हस्ताक्षर हुए। बाद में उसने कहा कि वह और अधिक लोगों को दुबई भेज सकता है। इसके बाद उसने 26 अगस्त 20323 को दूसरे बेटे व दो भांजों से तीन लाख 60 हजार रुपए ले लिए और उसने दुबई भेजने के लिए एक महीने का समय मांगा था। एक महीना बीत जाने के बाद भी उसने उनको दुबई नहीं भिजवाया। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो वह बार-बार बुलाता रहता व आप खुद वहां मिलता नहीं। महाबीर ने बताया कि प्रमोद उनको कहता है कि वे उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें