फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 3.20 लाख रुपये

Mon, 04 Mar 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विदेश भेजने और वहां वर्क परमिट के नाम पर पर महिला से 3.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस बारे में बवानी खेड़ा की आशु रानी ने एसपी ऑफिस में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आशु रानी ने बताया कि संदीप कुमार नामक शख्स ने अक्तूबर 2023 में उसे विदेश जाने और वहां काम करने के बारे में बताया। इसके लिए उसने सिंगापुर का वर्क वीजा और प्लेन की टिकट का खर्चा बताते हुए 3 लाख 20 हजार रुपये देने की बात कही। इस पर उसने सहमति जताते हुए ग्रेटर नोएडा स्थित न्यू स्काई वीजा इंटरनेशनल में अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट और 2350 रुपये प्रोसेसिंग फीस वहां पर जमा करवा दिए। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद उसे 15-20 दिन तक इंतजार करने के लिए कहा।
आरोप है कि संदीप ने 8 नवंबर को बताया कि तुम्हारा काम हो गया और इसके कुल 3 लाख 20 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर मंजूरी संबंधी डॉक्यूमेंट भेज दिए। इसके बाद 30 नवंबर 2023 को उसने आरटीजीएस के माध्यम से बताए गए खाते में 2.40 लाख, एक दिसंबर को 50000 और 30 हजार रुपये 2 दिसंबर को भेज दिए।
विज्ञापन

पैसे भेजने के बाद 3 दिसंबर को उन्होंने संबंधित वेबसाइट पर वीजा संबंधी जांच की तो वहां कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग में ई-मेल भेजकर पता किया तो पता चला कि उनका कोई रिकॉर्ड उनके पास नहीं है। इस पर उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ।
जब उन्होंने संदीप कुमार से इस बारे में बात की तो उसने खुद का नाम धर्मेंद्र बताया और पैसे देने से मना करते हुए गालियां और धमकी दी। कई दिनों बाद 3 जनवरी को उसने अपने कार्यालय में आने को कहा और अपनी पेमेंट ले जाने के बारे में बोला। वे जब बताए गए पते पर पहुंचे तो पता चला कि इन्होंने काफी लोगों को साथ धोखाधड़ी की है। जब उन्होंने स्थानीय स्तर पर पुलिस को शिकायत दी तो उनकी शिकायत भी नहीं ली गई। इस पर उन्होंने भिवानी एसपी ऑफिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें