फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ गांवों के विकास के लिए 9.30 करोड़ का बजट जारी

Wed, 31 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से जिले के करीब 100 से अधिक गांवों के विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 30 लाख 65 हजार रुपये  का बजट जारी कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट पर चंडीगढ़ निदेशालय ने पिछले दिनों ऑब्जेक्शन लगा दिए थे। दिसंबर माह में पंचायत विभाग की ओर से जिले के दादरी व बाढड़ा ब्लॉक के लिए 10-10 करोड़ के एस्टीमेट तैयार किए गए थे। अब बजट राशि मंजूर हो जाने पर गांवों को विकास को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांवों के विकास का खाका पिछले लंबे समय से तैयार नहीं हो पा रहा था। गांव मोरवाला, भागवी,रानीला व सांवड़ आदि गांवों में दूषित पानी की व्यवस्था बदहाल है। 101 पंचायतों को सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अलग -अलग रूप में स्टेट फाइनेंशियल कमीशन स्कीम के तहत अब दो करोड़ 51 हजार रुपये की  बजट राशि गत दिसंबर माह में मिल चुकी है, इसमें एक करोड़ 77 लाख सामान्य वर्ग तथा 22 लाख 62 हजार रुपये अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जारी  किए गए थे। यह राशि छोटे मोटे कार्यो के लिए जारी की गई थी।

पंचायत कार्यालय ने सभी गांवों में बड़े स्तर पर विकास का खाका तैयार कर रखा है ताकि हर गांव में समुचित विकास हो सके। विभाग की ओर से साइट प्लान तैयार की गई। कई गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण होना है तो कहीं गलियों का निर्माण किया जाना है। गांवों में खेल स्टेडियम के लिए भी साइट प्लान तैयार कर रखी है। इनके अलावा अन्य जरूरत की सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के लिए भी एस्टीमेट तैयार किए गए थे। पंचायत विभाग ने दादरी व बाढड़ा ब्लॉक के लिए 10-10 करोड़ की राशि खर्च क रने की प्लानिंग बना रखी है।  एक ब्लॉक के  विकास के लिए 10 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर रखा है। चरखी दादरी जिले के दादरी, बाढड़ा के तकरीबन सभी गांवों में विकास कार्य होने हैं। अमर उजाला ने दस करोड़ के एस्टीमेट तैयार होने पर 27 दिसंबर के संस्करण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद इन एस्टीमेट पर ऑब्जेक्शन लगने के बाद अमर उजाला ने 14 मई के संस्करण में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


दिसंबर में भेजे गए एस्टीमेट पर लगे थे ऑबजेक्शन
पंचायत विभाग ने गत दिसबंर माह में एस्टीमेट एवं पूरी प्लान हैड ऑफिस को भेज  दी थी। हैड अॅाफिस की ओर से इस फाइल की गहन स्टडी की गई थी। इस दौरान  दोनो ब्लॉकों की फाइल में पंचायतों के प्रस्ताव लिखित में न होने की वजह से यह एस्टीमेट फाइल ऑब्जेक्शन लगाकर वापस भेज दी गई थी। हैड अॅाफिस की ओर से निर्देश मिले थे कि सभी संबंधित गांवों की पंचायतों के  प्रस्ताव फाइल में संलग्न होने चाहिए अन्यथा उस गांव को बजट राशि नहीं मिलेगी।  इतना ही नहीं पंचायतों के लिए यह भी निर्देश थे जिस जमीन पर  विकास कार्य होना हैं  वहां अतिक्रमण व अवैध कब्जा  से जुड़ा कोई मामला नहीं हो।  इसके लिए पंचायतों को जवाबदेही बनाया गया। पंचायत विभाग  ने सभी पंचायतों से प्रस्ताव लेकर करीब 20 रोज पहले दोबारा से यह एस्टीमेट फाइल हैड ऑफिस बाइहैंड जमा करवाई थी ताकि जल्द ही विकास कार्यों के लिए बजट राशि जारी हो सके। अब हाल ही  में पंचायत विभाग ने  जिले के  करीब 100 गांवों से अधिक गांवों की पंचायतों के लिए  9  करोड़ 30 लाख 65 हजार की राशि भेज दी है। यह सीधे पंचायत के बैंक खाते डाली गई है।

इन गांवों में विकास कार्यों पर खर्च होगा यह बजट
गांव  पंचगांव मेें  गली निर्माण के लिए आठ लाख रुपये, उमरवास  गली निर्माण आठ लाख, बेरला श्मशान घाट की दीवारी के लिए पांच लाख,दगड़ोली गली निर्माण नौ लाख श्याम कलां गली निर्माण  नौ लाख, रूदड़ोल  गली निर्माण9.75 लाख,सूरजगढ़, गली निर्माण आठ लाख,  हंसावास  कलां  स्कूल रूम के लिए तीन लाख, मांढी हरिया गली निर्माण आठ  लाख,जगरामबास गली निर्माण आठ लाख,पिचोपा खुर्द गली निर्माण नौ लाख, कारी आदू गली निर्माण आठ लाख, मांढी पिरानू गली निर्माण आठ लाख, भांडवा गली निर्माण आठ लाख,हड़ोदा गली निर्माण  गली निर्माण 7.80लाख, हुई गली निर्माण आठ लाख,पिचोपा कलां गली निर्माण आठ लाख, बिंद्रावन गली निर्माण 7.40 लाख हड़ोदी  गली निर्माण 9.41 लाख, माढ़ी केहर गली निर्माण आठ लाख,बिलावल गली निर्माण 9.55, निहालगढ़ गली निर्माण आठ लाख,चांदवास गली निर्माण आठ लाख,डांडमा गली निर्माण आठ लाख, कारी तोखा सामुदायिक हॉल के लिए आठ लाख, टोडी गली निर्माण  आठ लाख 10 हजार,रूदड़ोल सामुदायिक हॉल  पंाच लाख, रामबास गली निर्माण  आठ लाख, द्वारका गली निर्माण आठ लाख,डालावास गली निर्माण आठ  लाख, बेरला गली निर्माण नौ लाख 26 हजार,लाडावास गली निर्माण आठ लाख,कारीरूपा गली निर्माण आठ लाख, जीतपुरा गली निर्माण आठ लाख, सिरसली गली निर्माण आठ लाख,कारिदास गली निर्माण आठ लाख, किष्किंधा गली निर्माण आठ लाख, काकड़ोली हुक्मी गली निर्माण नौ लाख, कारिमोद गली निर्माण आठ लाख, कांधड़ा गली निर्माण आठ लाख,  धनासरी गली निर्माण छह लाख, बाढड़ा गली निर्माण 16  लाख  30 हजार, बाढड़ा सामुदायिक केंद्र 15 लाख, नांधा तालाब की चार दीवारी 11 लाख, काकड़ोली सरदारा गली निर्माण आठ लाख, कादमा गली निर्माण नौ लाख 90 हजार, जेवली गली निर्माण नौ लाख,नीमड़ बडेसरा गली निर्माण नौ लाख, बडराई गली निर्माण आठ लाख,हंसावास खुर्द गली निर्माण नौ लाख, आर्यनगर गली निर्माण आठ लाख,  गोपालवास  गली निर्माण आठ लाख, ऊण गली निर्माण आठ लाख, माई कलां गली निर्माण आठ लाख, माई खुर्द गली गली निर्माण आठ लाख,हंसावास कलां गली निर्माण नौ  लाख,कुब्जानगर गली निर्माण नौ 50हजार, गोविंदपुरा गली निर्माण आठ लाख, गांव लाड गली निर्माण आठ  लाख, खोरड़ा गली निर्माण आठ लाख, कारिधारिणी गली निर्माण आठ लाख,गोपी हरिजन चौपाल निर्माण के लिए छह लाख 72 हजार, लाडावास नाला निर्माण पांच लाख, रामनगर-कपूरी गली निर्माण आठ लाख 16 हजार, मौड़ी गली निर्माण नौ लाख 73 हजार, मकड़ानी गली निर्माण नौ लाख 74  हजार, घसोला गली निर्माण 20लाख,संतोखपुरा गली निर्माण सात 67 हजार, गोठड़ा गली निर्माण आठ लाख 25 हजार, महराणा गली निर्माण पांच लाख छह हजार, पातुवास गली निर्माण पांच लाख पांच हजार, ढाणी फौगाट  पाइप लाइन के लिए  नौ लाख 82 हजार व गांव में गली निर्माण निर्माण के लिए चार लाख 43  हजार का बजट जारी किया गया है। इसी प्रकार गांव टिकान कलां में नाला निर्माण के लिए नौ लाख 38 हजार, खेड़ी सनवाल गली निर्माण तीन लाख 89ं हजार, मकड़ाना गली निर्माण आठ लाख 87 हजार, खेड़ी सनवाल सामुदायिक हॉल निर्माण के लिए नौ लाख 31 हजार, चांगरोड़ तालाब चार दीवारी के लिए 10 लाख, जावा गली निर्माण नौ लाख 77 हजार, दूधवा गली निर्माण तीन लाख 78 हजार,दाढ़ी बाना गली निर्माण नौ लाख 90 हजार, बीजणा गली निर्माण 10 लाख, बलकरा गली निर्र्माण पांच लाख 26 हजार, मंदोली निर्माण चार लाख 54 हजार, चिडिय़ा गली निर्माण  नौ लाख 50 हजार,बधवाना गली निर्माण सात लाख 10 हजार,िदाढ़ी छिल्लर गली निर्माण नौ लाख 37 हजार, नौरंगाबास राजपूतान गली निर्माण नौ लाख 38 हजार,बालरोड़  गली निर्माण 9 लाख 95 हजार, मंदोला सा मुदायिक हॉल 10 लाख, चंदेनी गली निर्माण चार लाख 96 हजार, बालरोड़ सामुदायिक हॉल 11 लाख 27 हजार, दातोली गली निर्माण तीन लाख 45 हजार,  मैहड़ा गली निर्माण नौ लाख 89 हजार, खेड़ी बत्तर  गली निर्माण आठ लाख 20 हजार, खेड़ी बूरा गली निर्माण 11 लाख, शीशवाला गली निर्माण नौ लाख 90 हजार, शीशवाला पाइप लाइन के लिए 10 लाख, गांव बादल में गली निर्माण निर्माण के लिए आठ लाख 65 हजार , गुडाना  गली निर्माण नौ लाख 79 हजार, कलाली गली निर्माण नौ लाख 89 हजार, साहुवास  सामुदायिक हॉल 19 लाख 84 हजार, गोकल, श्मशान घाट की चार दीवारी चार लाख 81 हजार व गांव में गली निर्माण के लिए पांच लाख 42 हजार का बजट जारी किया गया है। इसी प्रकार गांव रामलवास गली निर्माण आठ लाख, कलियाणा गली निर्माण नौ लाख 15 हजार, बलाली गली निर्माण नौ  लाख  10 हजार, असावरी गली निर्माण आठ लाख 85 हजार, झोझू कलां हरिजन चौपाल निर्माण के लिए छह लाख 98 हजार व गांव में गली निर्माण के लिए 12 लाख  रूपये का बजट जारी किया गया है।

= इस संबंध में पंचायत विभाग के बीडीपीओ इकबाल राठी का कहना है कि गांवों के विकास के लिए बजट जारी हो गया है। यह राशि पंचायतों के बैंक खातों में  पहुंच चुकी है। जल्द ही इनसे विकास कार्य करवाने की हमारी प्लानिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें