फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवीए नए कमोद सब स्टेशन के निर्माण पर ऑब्जेक्शन

Wed, 31 May 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कमोद स्थित  विचाराधीन 33 केवीए बिजली सब स्टेशन निर्माण की फाइल पर ऑब्जेक्शन लग गए हैं।  निगम ने अब यह आब्जेक्शन रिमूव कर फाइल हैड ऑफिस हिसार भेजी है। ये सब स्टेशन करीब डेढ़ एकड़ जमीन में बनना है । इसके बनने से आसपास के एक दर्जन गांवों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा। इतना ही नहीं सांजरवास सब स्टेशन का लोड भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरखी दादरी की 18 सितंबर की सीएम रैली में क्षेत्र मेें एक नया सब स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से निगम अधिकारियों ने सब स्टेशन के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी थी। बिजली निगम अधिकारियों की ओर से गांव समसपुर  में भी जमीन का जायजा लिया गया था लेकिन सिरे नहीं चढ़ सका था। बाद में गांव कमोद को अधिकारियों ने सब स्टेशन के लिए उचित माना।

तत्पश्चात ग्राम पंचायत कमोद ने जमीन  देने के लिए प्रस्ताव पारित  कर निगम को सौंप दिया था। यह सब स्टेशन करीब डेढ़ एकड़ जमीन  पर बनना है। पिछले दिनो हिसार से अधिकारियों की टीम ने चरखी दादरी का दौरा कर इस सब स्टेशन को लेकर विचार -विमर्श किया था तथा गांव कमोद जाकर जगह का जायजा लिया गया था। निगम अधिकारियों की टीम ने मौके की पूरी रिपोर्ट तैयार की थी। बाद में इस रिपोर्ट की उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद इस जगह को  सब स्टेशन के लिए फाइनल कर दिया गया ।
विज्ञापन


सांजरवास बस स्टेशन का लोड होगा कम
कमोद में सब स्टेशन का निर्माण होने से गांव सांजरवास में बने सब स्टेशन का लोड कम किया जाएगा।  सांजरवास सब स्टेशन से बौंद कलां ब्लॉक के एक दर्जन गांवों में  बिजली आपूत की जाती है। यह सब स्टेशन कई वर्षों से ओवरलोड चला आ रहा है। अब  बौंद कलां, बौंद खुर्द, रणकौली, ऊण, मालकोष, सांवड़, सांजरवास, रानीला समेत दर्जन भर गांवों का बिजली लोड कम हो जाएगा इससे डिम लाइट की समस्या भी दूर जाएगी। गांव कमोद सब स्टेशन के तहत कमोद के अलावा, मिसरी, मिर्च, सौंप, कासनी, लांबा, कोहलावास, जयश्री, झिंझर समेत दर्जन से अधिक गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा।

 इस फाइल पर हैड ऑफिस से ऑब्जेक्शन लगे
अब इस फाइल पर हैड ऑफिस से ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं।  इसके तहत अपडेट कागजात की मांग की गई है।  इन ऑब्जेक्शन में पंचायत प्रस्ताव पुराना होने की बात कही गई है। इसी प्रकार नक्शा भी अपडेट एवं नया होने की बात कही गई है। ऑब्जेक्शन पत्र में कहा गया है कि  जमीन से लेकर सभी आवश्यक कागजात अपडेट होने चाहिए।  करंट दस्तावेज होने चाहिए । कोई भी  पुराना दस्तावेज मान्य नहीं होगा।

ऑब्जेक्शन रिमूर कर फाइल फिर से भेजी
बिजली निगम अब यह ऑब्जेशन रिमूव कर फाइल दोबारा हैड ऑफिस भेजी है। इस फाइल में  नए पंचायत प्रस्ताव के अलावा नया नक्शा भी शामिल किया गया हैै। अन्य छोटे-मोटे ऑब्जेक्शन भी रिमूव कर दिए गए हैं।
वर्जन
सब स्टेशन निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। ऑब्जेक्शन रिमूव कर दिए गए हैं। प्लान तैयार होने पर जल्द ही टेंडर करवा दिए जाएंगे। अमनदीप सिंह, एसडीओ,  बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें