फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेढ़ साल से खुला पड़ा चैंबर, हादसों को दे रहा न्योता

विज्ञापन
देवसर चुंगी मुख्य सड़क पर पानी आपूर्ति की वाल्व का खुला पड़ा चैंबर।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सर्कुलर रोड पर देवसर चुंगी स्थित भगवान वाल्मीकि चौक के पास जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पेयजल आपूर्ति चैंबर का स्लैब टूटा होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। मुख्य मार्ग पर खुले पड़े इस चैंबर में आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन डेढ़ साल से समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेंद्र ने बताया कि चैंबर के कारण अब तक कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। रविवार रात भी स्कूटी सवार एक युवती अचानक खुले चैंबर में गिरकर चोटिल हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। हादसे के दौरान युवती का मोबाइल फोन भी चैंबर के अंदर गिर गया।
राजेंद्र के अनुसार यह समस्या पिछले डेढ़ साल से बनी हुई है। स्थानीय निवासी इस संबंध में अधिकारियों और ठेकेदार से कई बार शिकायत कर चुके हैं। दूरभाष पर बातचीत के दौरान अधिकारियों और ठेकेदार ने दो-चार दिन में काम पूरा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह-सात महीने बीतने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। चैंबर का टूटा स्लैब और गड्ढा आज भी जस का तस है।
विज्ञापन

वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई ताजदीन ने बताया कि चैंबर के सुधारीकरण का काम ठेकेदार को सौंपा जा चुका है। इसे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें