फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में शरारती तत्वों ने बदली सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन

विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच में शरारती तत्वों द्वारा नीचे की तरफ किया कैमरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में होने वाली घटनाओं पर नजर रखने के लिए अस्पताल प्रशासन ने पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। मगर अब कैमरे अस्पताल में होने वाली हलचल पर नजर रखने में असमर्थ हैं। अस्पताल के वार्डों के बाहर गैलरियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर उनकी लोकेशन ही बदल दी है। अस्पताल प्रशासन उस बात से अनजान है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में होने वाली घटनाओं, शरारती तत्वों, अपराधिओं पर निगरानी रखने और स्टाफ व मरीजों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे वार्डों के बाहर गलियारों में लगाए गए हैं। ताकि मरीजों और उनके सामान का ध्यान रखा जा सके। अगर कोई अपराध होता है तो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाएगा। मगर अस्पताल के वार्ड के गलियारों में लगे कई कैमरों पर शरारती तत्वों ने अपना हाथ अजमाते हुए कैमरों की लोकेशन ही बदल दी है। जिसके कारण गलियारों में होने वाली घटनाओं से तीसरी आंख की नजर हट गई है। अब अगर यहां कोई अपराध या अप्रिय घटना घटित होती है तो वह कैमरे में कैद नहीं हो सकेगा।
यहां हैै तीसरी आंख की जरूरत
अस्पताल के वार्डों में अक्सर मरीज और उनके परिजनों के पर्स व सामान चोरी होने के मामले सामने आए है। जिसके कारण वार्डों के पीछे दरवाजे बंद किए गए थे। अब वार्ड के कैमरे की लोकेशन बदले जाने से चोरी का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल प्रशासन इस घटना से अनजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी, वार्डों, ब्लड बैंक के पास, अस्पताल के परिसर में ओपीडी के बाहर, इमरजेंसी के बाहर लगे हुए हैं।
मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की जांच तुरंत कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
- डॉ. मंजू कादियान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला सामान्य अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें