फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीआई की जमीन पर लगाएंगे कारखाने : हुड्डा

Mon, 30 Jun 2014 12:38 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान विकास रैली में मुख्यमंत्री ने रविवार को बंद पड़ी सीसीआई (सीमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया) की जमीन अधिग्रहण कर कारखाना लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन 45 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अधिग्रहीत की जाएगी। फरवरी 2015 तक अधिग्रहण काम पूरा करके यहां पर कारखाने लगाए जाएंगे। रैली में भाकियू नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पगड़ी पहनाकर ‘किसान रत्न’ से सम्मानित किया।
विज्ञापन

 
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिजली निगम के डिफाल्टरों को भी 31 दिसंबर तक बिल ठीक करवाने का समय दिया। साथ ही ऋण लेने वालों को रेहन रखी जमीन वापस लेने के लिए मूल राशि जमा करवाने का अवसर भी दिया है। मुख्यमंत्री हुड्डा ने दादरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास निधि कोष से 6 करोड़ और दादरी शहर के लिए 7 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस पहले 200 करोड़ से अधिक विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। दादरी को जिला बनाने की मांग पर सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दादरी और बाढड़ा की सीट कांग्रेस को दे देना, जिला बना दूंगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भाजपा और इनेलो पर भी निशाना साधा।

रेल किराये में बढ़ोतरी पर चेताया
मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि एनसीआर में बढ़ा रेल किराया वापस नहीं लिया तो संसद नहीं चलने देंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाकर राष्ट्रहित में कड़े फैसले लेने की बात कहकर महंगाई की नई परिभाषा ही बदल दी है। रैली के दौरान सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान, सीपीएस राव दान सिंह, रणबीर महेंद्रा, सोमबीर सिंह, रण सिंह मान, छत्तर सिंह चौहान, पूर्व उप राज्यपाल चंद्रावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें