फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज से शुरू होंगी सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
शहर में राजकीय​ कन्या स्कूल का मुख्य गेट।
विज्ञापन
भिवानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। जिलेभर में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों कक्षाओं के कुल 9,860 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय तीन घंटे निर्धारित किया गया है और बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई ने इस बार दसवीं कक्षा की परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। यदि कोई छात्र किसी तीन विषयों में कम अंक प्राप्त करता है या परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो उसे मई में दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। दोनों प्रयासों में से बेहतर अंक ही अंतिम मार्कशीट में दर्ज किए जाएंगे। वहीं, 12वीं कक्षा में मुख्य परीक्षा के अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
जिले के निजी और सरकारी विद्यालयों ने परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उड़नदस्ते भी निरीक्षण करेंगे। विद्यार्थियों को विद्यालय से सत्यापित प्रवेश-पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कक्षा दसवीं के 5,135 विद्यार्थी गणित विषय की परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा बारहवीं के 4,725 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बारहवीं कक्षा की हिंदी शॉर्टहैंड की परीक्षा भी मंगलवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।

जिले में दसवीं के 5,135 व बारहवीं के 4,725 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
मंगलवार से आयोजित होने वाली सीबीएसई परीक्षा के तहत कक्षा दसवीं के 5,135 विद्यार्थी गणित की परीक्षा देंगे। वहीं, कक्षा बारहवीं के 4,725 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मंगलवार को बारहवीं कक्षा की हिंदी शॉर्टहैंड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।


सीबीएसई की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार 17 फरवरी से आरंभ होंगी। जिलेभर में परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे से परीक्षा के लिए प्रवेश दिया जाएगा। -कमला गुरेजा, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें