फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू की कुलसचिव रीतू सिंह सम्मानित

Fri, 31 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की रजिस्ट्रार डाॅ. रीतू सिंह को सम्मानित करते गांव प्रेमनगर के
विज्ञापन
भिवानी। ग्राम पंचायत प्रेमनगर ने सराहनीय कार्यों के लिए चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. रीतू सिंह को सम्मानित किया। गांव में वीरवार को आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता सरपंच राजेश कुमार बूरा ने की।
विज्ञापन

सरपंच राजेश कुमार ने कहा कि अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में डॉ. रीतू ने विवि से संबंधित ग्रामवासियों के कार्यों एवं मांगों को पूरा कराने में सहयोग दिया। अपने पास जाने वाले हर व्यक्ति के साथ आदर से बात की। गांव प्रेमनगर से विवि तक पक्की सड़क बनवाने और गांव में विवि की तरफ से एक पुस्तकालय मंजूर करवाने के लिए सभी ग्रामीणों ने उनका आभार जताया।
इस अवसर पर जीवन विज्ञान प्रो. डॉ. आशा पुनिया, पूर्व प्राचार्य राजकुमार ढांडा, रमेश बूरा, जोगेंद्र बूरा, जयपाल बूरा, राजेंद्र दुहन पंच, राजेश कुमार, प्रवीण बूरा, राजकुमार कोच, बलवान मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें