भिवानी। कोविड-19 के चलते स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। शिक्षा विभाग ने जहां अब स्कूल धीरे-धीरे खोल दिए हैं, वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय और कॉलेजों में भी शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अब चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना कैलेंडर तैयार किया है। जिसके तहत फरवरी माह तक सभी कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई होगी और 25 फरवरी से परीक्षाएं होंगी।
इसी तरह स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी इस बार मार्च तक चलेगी और एक अप्रैल से परीक्षाएं होंगी। यानी शिक्षण और परीक्षा के दिनों को दो से तीन माह तक आगे बढ़ाया गया है। परीक्षाएं ऑफ लाइन ही होंगी यानी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों में आना होगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को भी गाइडलाइन जारी की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर के सम और विषम सेमेस्टर के लिए कैलेंडर तैयार किया है। इसमें शिक्षण दिवस, परीक्षा समय, अवकाश सभी को शामिल किया गया है।
ये रहेगा परीक्षाओं शेड्यूल
कैलेंडर के तहत स्नातक कोर्स के विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय, पांचवें) की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होगी। वहीं स्नातक कोर्स के सम सेमेस्टर (दूसरे, चौथे, छठे) की परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी। स्नातकोत्तर कोर्स के विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय) की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी। सम सेमेस्टर (द्वितीय, चौथे) की परीक्षाएं 11 अगस्त से होंगी।
ये रहेगा शैक्षणिक कैलेंडर
स्नातक कोर्स विषम सेमेस्टर
कक्षा 02-11-2020 से 24-02-2021
परीक्षा 25-02-2021 से शुरू।
छुट्टी 22-03-2021 से 31-03-2021
सम सेमेस्टर :
कक्षा 01-04-2021 से 30-06-2021
परीक्षा 01-07-2021 से 31-07-2021
छुट्टी 02-08-2021 से 31-03-2021
-------------------
स्नातकोत्तर कोर्स विषम सेमेस्टर :
कक्षा 07-12-2020 से 20-03-2021
छुट्टी 22-03-2021 से 31-03-2021
परीक्षा 01-04-2021 से शुरू।
सम सेमेस्टर :
कक्षा 20-04-2021 से 31-07-2021
छुट्टी 02-08-2021 से 10-08-2021
परीक्षा 11-08-2021 से शुरू।
वर्जन -
सीबीएलयू प्रशासन के निर्देशानुसार स्नातक कोर्स और स्नातकोत्तर कोर्स के दोनों सेमेस्टर के कक्षा, परीक्षा और छुट्टियों को लेकर प्रारंभिक खाका तैयार किया है। जिसके लिए सभी कॉलेजों को भी निर्देश पत्र भेजे गए है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार ही तैयारी की है।
- डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएलयू, भिवानी।