फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रॉला चालक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम पुलिस थाना क्षेत्र के खानक पिंजोखरा जोन में ट्रॉला चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत हिसार के सेक्टर-14 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके खानक पिंजोखरा जोन में बाबा सुखदेवपुरी के नाम से स्टोन क्रेशर लगा रखा है। दिल्ली की एक फर्म अपना माल भरवाने के लिए क्रशर पर राजस्थान के जिला सीकर के गांव सिगरागढ़ निवासी महेश को छोड़कर गए थे। महेश दिल्ली की इस फर्म में कर्मचारी था। मंगलवार दोपहर वह करीब सवा दो बजे वह अपने क्रशर के ऑफिस के आगे खड़ा था। इसी दौरान महेश खाना खाकर धर्मकांटा के आगे से हिसार की ओर पैदल जा रहा था। अशोक ने बताया कि हिसार की ओर से एक ट्रॉला आया और उसने महेश को सीधी टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक ने बताया कि ट्रॉला को हिसार वासी अमरजीत चला रहा था। जो मौके पर ट्रॉला छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना के बाद तोशाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी ले जाया गया। तोशा थाना से जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि अशोक कुमार के बयान पर ट्रॉला चालक अमरजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। चालक अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें