फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हैंडबाल चैंपियनशिप में सीबीएलयू की टीम जीती

Sun, 23 Mar 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल महिला चैंपियनशिप का आगाज शनिवार से हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन भिवानी सीबीएलयू ने यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट केरल को 29-19 के अंतर से, चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद ने एससीएसवीएमवी कंचनपुरा तमिलनाडु को 21-13 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

वहीं, पेरियार यूनिवर्सिटी सलेम तमिलनाडु ने आरटीएम यूनिवर्सिटी नागपुर को 33-7 के अंतर से, यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर ने एमजी काशी विद्यापीठ वाराणसी को 20-16 के अंतर से, पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला ने बेहरमपुर यूनिवर्सिटी ओडिशा को 28-18 के अंतर से हराया। इस प्रकार वीबीएस पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर ने संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी अमरावती ने को 20-14 के अंतर से, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोटायाम ने पारूल यूनिवर्सिटी बड़ौदरा गुजरात को 18-16 के अंतर से हराया।
प्रतियोगिता में देशभर के 16 विश्वविद्यालयों से करीब 350 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर भीम अवॉर्डी गुरमेल ढांडा पहुंचे। सीबीएलयू कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित प्लेटफार्म उपलब्ध करवा कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है। एशियन खेलों और ओलंपिक खेलों में हमारी बेटियों ने विश्व पटल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने योग करतब दिखाए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्रो. मितेश शर्मा प्रधान स्पोर्ट्स काउंसिल, उपाध्यक्ष प्रो. वजीर गोयत, डॉ. लख्खा सिंह, आयोजन सचिव डॉ. गीता, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. सुनील भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें