फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही सामने आईं तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जाना परीक्षाओं का हाल

विज्ञापन
सीबीएलयू के परीक्षा केंद्र का जायजा लेते रजिस्ट्रार व अन्य अधिकारी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। विश्वविद्यालय में इन दिनों स्नातकोत्तर की परीक्षाओं का संचालन हो रहा है। शुक्रवार को चल रही परीक्षा में नियमों के पालन का जायजा लेने परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता व रजिस्ट्रार डॉ जितेंद्र भारद्वाज पहुंचे। वीरवार को हुई परीक्षा में बिना थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश और चेहरे पर बिना मास्क के ही परीक्षा देने के संबंध में अमर उजाला में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। परीक्षा के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर यूनिवर्सिटी प्रशासन भी हरकत में आया और शुक्रवार को परीक्षा संचालन में नियमों का जायजा लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को चल रही परीक्षा के दौरान जायजा लिया है। परीक्षा में सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग के साथ साथ मुंह पर मास्क जरूरी है। उन्होंने कुलसचिव डॉ. जितेंद्र भारद्वाज के साथ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों में परीक्षाओं को लेकर भी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें