फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी मनीषा मौत मामला: CBI सच उजागर करने में जुटी, आत्महत्या से हत्या की थ्योरी सुलझाने के लिए सक्रियता बढ़ी

Thu, 16 Oct 2025 08:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मनीषा के पिता संजय ने फिर कहा कि बेटी की हत्या हुई है। सीबीआई जांच में अब यह सच्चाई सामने आना बाकी है कि किसने और किस मकसद से बेटी को इतनी बेरहमी से मारा है।
विज्ञापन
मनीषा मौत मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आत्महत्या से हत्या की थ्योरी पर मनीषा की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की सक्रियता बढ़ गई है। सीबीआई सिंघानी के नर्सिंग कॉलेज के आसपास क्षेत्रों को कई बार खंगाल चुकी है। सीबीआई की कोशिश है कि मनीषा के मौत मामले का सच जल्द से जल्द उजागर हो सके।

विज्ञापन


मंगलवार को मनीषा के घर ढाणी लक्ष्मण से लौटने के बाद सीबीआई की टीम सिंघानी कॉलेज में भी पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि पुलिस की गाड़ियां भी कॉलेज के बाहर देखी गई और कॉलेज भी बंद था। वहीं, बुधवार को भिवानी के रेस्ट हाउस में भी कई घंटे तक सीबीआई अधिकारियों की गाड़ी बाहर रही, जिससे इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी इस मामले की तहकीकात में जुटे रहे।

मनीषा के पिता संजय ने फिर कहा कि बेटी की हत्या हुई है। सीबीआई जांच में अब यह सच्चाई सामने आना बाकी है कि किसने और किस मकसद से बेटी को इतनी बेरहमी से मारा है। पिता का आरोप है कि 11 अगस्त को लापता होने और 13 को मनीषा का शव बरामद होने के बीच उसकी बेटी प्ले स्कूल से निकलने के बाद सिर्फ नर्सिंग कॉलेज में ही गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की थ्योरी में ये मामला आत्महत्या का घूम चुका था। मगर, सीबीआई आत्महत्या से हत्या की थ्योरी पर ही जांच को आगे बढ़ा रही है। इसी वजह से मनीषा के परिजन भी सीबीआई की अब तक की गई जांच से संतुष्ट हैं और जल्द खुलासा होने की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें