फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Manisha Case: सोमवार को सीबीआई पहुंचेगी गांव, मनीषा मौत मामले की करेगी जांच; पिता के पास आया फोन

Sun, 31 Aug 2025 12:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मनीषा के पिता ने बताया कि उनके पास सीबीआई के अधिकारी का फोन आया है जिन्होंने सोमवार को जांच के लिए गांव में आने की बात कही है। संजय ने कहा कि अब सीबीआई जांच शुरू होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
मनीषा की मौत मामला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण की अध्यापिका मनीषा मौत मामले का सच ढूंढने अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन आएगी। इसके लिए मनीषा के पिता संजय के पास सीबीआई के अधिकारी का फोन आया है। जिन्होंने सोमवार तक आने की बात कही है। मनीषा के पिता ने बताया कि उनके पास सीबीआई के अधिकारी का फोन आया है जिन्होंने सोमवार को जांच के लिए गांव में आने की बात कही है। संजय ने कहा कि अब सीबीआई जांच शुरू होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन


20 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनीषा की मौत का केस सीबीआई को सौंपने की घोषणा की थी। गांव सिंघानी के खेतों में जहां पर 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला था, उस जगह पर अब बरसात का पानी भर चुका है। पुलिस ने यहां रिफ्लेक्टिंग पट्टी लगाकर घेरा बनाया था, ताकि सीबीआई जांच के लिए मौका देख सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें