फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीआई ने मनीषा के परिजनों से बंद कमरे में डेढ़ घंटे पूछताछ की

Tue, 07 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के घर के बाहर खड़ी सीबीआई की गाड़ी।
विज्ञापन
भिवानी। सीबीआई की टीम मनीषा की मौत के मामले की जांच के लिए नए तथ्यों के साथ सोमवार दोपहर बाद दिल्ली से भिवानी पहुंची। सीबीआई की टीम सोमवार शाम 4: 26 बजे ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के घर पहुंची। सीबीआई के चार सदस्यीय टीम ने मनीषा के परिजनों से बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई की टीम शाम छह बजे मनीषा के घर से लौट गई।
विज्ञापन

ढाणी लक्ष्मण की शिक्षिका मनीषा (19) 11 अगस्त को घर से लापता हुई थी। 13 अगस्त को शिक्षिका का शव बरामद हुआ था। तीन सितंबर से सीबीआई मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल का कई बार मुआयना करने के बाद सीबीआई मनीषा के परिजनों, गवाहों और प्ले स्कूल व कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ढिगावामंडी की दो लाइब्रेरी के स्टाफ से भी पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद, 24 सितंबर को सीबीआई के अधिकारी दिल्ली लौट गए थे। दिल्ली से सीबीआई को मनीषा के एम्स दिल्ली में कराए गए तीसरे पोस्टमार्टम की विसरा रिपोर्ट की चिकित्सकीय राय लेनी थी। इसी के साथ मनीषा के पास से लोकल पुलिस को बरामद हुए सुसाइड नोट की लिखावट की एक्सपर्ट टीम से जांच करानी थी। इसी के साथ घटनास्थल से बरामद हुए सबूतों और मनीषा के नहर से बरामद हुए मोबाइल फोन का डॉटा भी रिकवर कराया जाना था। इन सब पहलुओं से जुटाए गए नए तथ्यों के साथ सीबीआई की टीम सोमवार दोपहर बाद भिवानी पहुंची। भिवानी आने के बाद सीबीआई के चार सदस्यों ने ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के घर का रुख किया। मनीषा के परिजनों से सीबीआई ने क्या पूछा अभी इस बारे में परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें