फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभागाध्यक्ष नियमानुसार प्रशिक्षु लगाएं : डीसी

Tue, 07 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डीआरडीए सभागार में जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर कमेटी की बैठक में दिशा निर्देश देते डीसी साहिल
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में नियमानुसार प्रशिक्षुओं की नियुक्ति सुनिश्चित करें ताकि युवाओं की कौशल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल सके। उन्होंने आईटीआई पास विद्यार्थियों से अपील की कि वे अप्रेंटिस के लिए अवश्य आवेदन करें जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में और अधिक आसानी होगी।
विज्ञापन


डीसी सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अप्रेंटिस पोर्टल की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सरकार के आदेशानुसार अपने कार्यालयों में कार्यरत कुल स्टाफ (नियमित व अनुबंध आधार) का 2.5 से 10 प्रतिशत प्रशिक्षु नियुक्त करें। इससे जहां आईटीआई छात्रों को विभागीय कार्य सीखने और व्यावसायिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा वहीं विभागों को भी अपने कार्य संचालन में प्रशिक्षित सहयोगी मिलेंगे।

डीसी गुप्ता ने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष अप्रेंटिस की रिक्त सीटों को पोर्टल पर दर्शाना सुनिश्चित करें ताकि आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकें। अप्रेंटिस लगाने के संबंध में संबंधित अधिकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभागों में कार्यरत प्रशिक्षुओं की प्रतिदिन सही उपस्थिति दर्ज करवाना अनिवार्य किया जाए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान आईटीआई के अनुदेशक राजकुमार आर्य ने अप्रेंटिस पोर्टल पर पोस्ट बनाना और उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जबकि आईटीआई प्राचार्य बलबीर सिंह ने नये मानदेय बढ़ाने से संबंधित जानकारी साझा की। बैठक में एसडीएम महेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, तहसीलदार जयबीर सिंह, जीएम दीपक कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें