फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी गाय रखने वालों का तैयार होगा आंकड़ा

Tue, 19 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
cow - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पशु पालन विभाग की ओर से जिला के उच्च कोटि की दुधारू गायों की पहचान करके उनका आंकड़ा तैयार किया जाएगा।  एसडीएम विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा हरियाणा की धरोहर हरियाणा एवं साहीवाल नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए अधिकतम दुग्ध उत्पादन क्षमता अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना के अनुसार हरियाणा नस्ल तथा साहीवाल नस्ल की 8  किलोग्राम या इससे अधिक प्रतिदिन दूध देने वाली गायो की पहचान करके उनके पालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हरियाणा नस्ल व साहीवाल नस्ल की 8 से 10 किलोग्राम प्रतिदिन दूध देने वाली गाय के मालिक को 10 हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार 10 से 12 किलोग्राम प्रतिदिन दूध देने वाली गाय के पालक को 15 हजार और 12 किलोग्राम से अधिक प्रतिदिन दूध देने  वाली गाय के पालक को 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने  बताया कि योजना के अनुरूप हरियाणा नस्ल की कम से कम 8 किलोग्राम प्रतिदिन तथा साहीवाल नस्ल की कम से कम 10 किलोग्राम दूध देने वाली गायों की पहचान करने के लिए उनका दूध नापा जा रहा है। राज्य की कुल 18.08 लाख गायों में से 8.12 लाख गाय देसी नस्ल की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें