फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौथी बार किराना की दुकान में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव तिगड़ाना स्थित एक किराना की दुकान में लगातार तीन बार चोरी करने में सफल हुआ चोर चौथी बार चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। दुकानदार ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दुकानदार की शिकायत पर इस संबंध में चोरी प्रयास का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी विनय कुमार ने बताया कि उसकी घर के अंदर ही किराना की दुकान और आटा चक्की है। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे उसकी दुकान में एक युवक अंदर घुसा और उसने गल्ले से नकदी चोरी कर ली। इसी दौरान उसे इसकी भनक लगी तो उसका पीछा कर परिवार सदस्यों की मदद से चोर को पकड़ा गया। चोर के हाथ से गल्ले से चोरी किए गए एक हजार 60 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। डायल 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया।
विनय ने बताया कि तीन बार पहले भी उसकी दुकान से चोरी हो चुकी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि उर्फ भोला के रूप में हुई है। दुकानदार ने बताया कि 13 फरवरी को 50 रुपये और 17 फरवरी को दस हजार रुपये गल्ले से चोरी हुए थे। इसी तरह तीसरी बार चार मार्च को 7500 रुपये भी गल्ले से चोरी किए गए थे। उसकी दुकान में चौथी बार चोरी का प्रयास हुआ तो वह सतर्क रहा। इसी दौरान उसने चोरी करते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सोहांसरा से पिकअप चोरी, केस दर्ज
लोहारू। उपमंडल के गांव सोहांसरा में एक घर से सामने खड़ी पिकअप को अज्ञात चोरी कर ले गया। पिकअप मालिक की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पिकअप मालिक संदीप ने बताया कि उसने अपनी पिकअप को हमेशा की तरह अपने घर के सामने खड़ा किया था। लेकिन सुबह देखा तो पिकअप गाड़ी मौके से गायब थी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें