फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जल शक्ति अभियान तहत कैच द रेन अभियान चलाया

Sun, 23 Mar 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। सरकार की ओर से भूमिगत जल के रिचार्ज के लिए चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के तहत इन दिनों लोहारू उपमंडल के गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत हरियाणा सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान तहत कैच द रेन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीडीपीओ धर्मपाल, एसईपीओ दीपक शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को आयोजित लाइव कार्यक्रम के तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की ओर से जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया है और जल शक्ति अभियान के तहत कैच दी रेन कार्यक्रम को चलाया गया है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को अपने घरों का पानी अनावश्यक रूप से बाहर बहाने की बजाए घर में सोख्ता गड्ढा बनाकर उस पानी का भूमिगत जल के रिचार्ज के लिए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया है। यहीं नही वर्षा के जल से भी भूमिगत जल का रिचार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद ग्राम सचिव सविता व दीपक कुमार, सरपंच प्रतिनिधि सुखदेव सिंह, आजाद सिंह ने भी ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायतों से इस कार्यक्रम को इंटरनेट की सुविधा के माध्यम से लाइव दिखाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें