फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: बंद मकान का ताला तोड़कर साढ़े 6 लाख की नकदी चोरी, 15 तोले सोना व आधा किलो चांदी पर किया हाथ साफ

Wed, 17 Apr 2024 02:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर करीब साढे़ 6 लाख रुपये, 15 तोले सोने के जेवरात व आधा किलोग्राम चांदी की चोरी की है। नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब बुधवार सुबह उठकर देखा तो ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
चोरी की घटना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तोशाम से हिसार मार्ग पर ज्योति कूलर फैक्ट्री के पास बने मकान से चोरों ने ताला तोड़कर करीब साढे 6 लाख रुपये, 15 ताेले सोने के जेवरात व आधा किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। डॉग स्कवाईड व  साइबर क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट भी लिए गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को नरेश का परिवार साथ वाले प्लॉट में सोया हुआ था। मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उसके मकान से ताला तोड़कर करीब साढे़ 6 लाख रुपये, 15 तोले सोने के जेवरात व आधा किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब बुधवार सुबह उठकर देखा तो ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में सामान बिखरा पड़ा था। घर में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने सामान चेक किया तो नगदी व जेवरात गायब मिले। उन्होंने इसकी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने डॉग स्कवाईड व साइबर क्राइम टीम को मौके पर बुलाया जिससे मौके का मुआयना करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें