फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिजली बिल भरने वाले उपभोक्ताओं के लिए आज खुला रहेगा कैश काउंटर

Sun, 25 Aug 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना के तहत बिजली का बिल भरने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन कैश काउंटर खुला रहेगा। यह जानकारी कंप्यूटर आपरेटर महाबीर जलेबिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिजली निगम के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी स्कीम चल रही है। जो 31 अगस्त तक लागू रहेगी। स्कीम के तहत जिस भी उपभोक्ता ने 31 दिसंबर 2023 के बाद से अपना बिजली का बिल नहीं भरा है उनका सरचार्ज या फिर बिजली बिल न भरने की वजह से जो पेनल्टी लगी है वह माफ की जाएगी। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को बिजली बोर्ड ढिगावा जाटान के दफ्तर में फॉर्म भरकर एवं पेनल्टी राशि के अलावा जो बकाया बिजली बिल की राशि है, वह जमा करवानी होगी। अगर उपभोक्ता यह राशि एक मुश्त जमा करवाता है तो 5 प्रतिशत राशि की और छूट दी जाएगी। यह स्कीम 31 दिसंबर 2023 से पहले कट चुके घरेलू बिजली के कनेक्शन पर भी लागू रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें