फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मौसम बदलाव के साथ बढ़े उल्टी-दस्त और संक्रमण के मामले

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पंजीकरण करवाती महिला मरीज।
विज्ञापन
भिवानी। मौसम में बदलाव और बढ़ते तापमान के बीच शहर में उल्टी-दस्त, पेट संक्रमण और मुंह के छालों के मामले बढ़ गए हैं जिसको लेकर चिकित्सकों ने आमजन के लिए सावधानी संबंधी हिदायत जारी की है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे स्वास्थ्य समस्याओं में इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि मौसम परिवर्तन का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि तापमान में बदलाव के कारण मच्छर अधिक सक्रिय हो गए हैं जिससे जल स्रोत संक्रमित हो रहे हैं। दूषित खानपान और पानी के सेवन से लोग वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने आमजन को सलाह दी कि पीने के पानी को अच्छी तरह उबालकर ठंडा करके ही उपयोग करें। खुले खाद्य पदार्थों और कटे हुए फलों का सेवन न करें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें या मच्छरों से बचाव के अन्य उपाय अपनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उल्टी या दस्त होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और ओआरएस का घोल लेते रहें। साथ ही शरीर में पानी की कमी से बचाव के लिए प्राकृतिक जूस का सेवन करें ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या न हो।

ओपीडी में आ रहे रोजाना 350-400 मरीज, 80 में पेट संक्रमण व उल्टी-दस्त की शिकायत
शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल के ओपीडी विभाग में सामान्य रोग विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन औसतन 350 से 400 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से रोजाना औसतन 80 मरीज पेट में संक्रमण, उल्टी, दस्त और मुंह में छालों की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें