फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। कस्बे के एक अनाज व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 30 अगस्त की बताई जा रही है। पीड़ित व्यापारी ने देर से हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी रोशनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अनाज का व्यापार करता है। 30 अगस्त को दोपहर बाद उसके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से एक मिस कॉल आई। इसके तुरंत बाद आए मैसेज में लिखा था - अगर जिंदा रहना है तो पचास लाख रुपये तैयार रख। थोड़ी देर बाद फिर से उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर सामने वाले युवक ने धमकी भरे लहजे में कहा-“रोशन सेठ, पचास लाख रुपये तैयार कर ले। तुझे पंद्रह दिन का समय दे रहा हूं। पैसे नहीं दिए तो अपनी मौत का इंतजार कर। तेरे ऊपर, दुकान और मार्केट में गोली आएगी।”
व्यापारी ने बताया कि इसके बाद उसे फिर एक और मैसेज मिला, जिसमें लिखा था-“अब कॉल नहीं आएगी, गोली आएगी बस।” अचानक मिली इन धमकियों से वह दो दिन तक सदमे में रहा। इसके बाद उसने साहस जुटाकर पुलिस से संपर्क किया। व्यापारी ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तोशाम थाने के एसएचओ महाबीर ने बताया कि पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कॉल और मैसेज की तकनीकी जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें