फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: पांच परिचालकों को नियमित करने का मामला, तीन रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 14 Aug 2024 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मुख्यालय के अधिकारी की जांच में भिवानी डिपो के टिकट वेरीफायल पुष्कर, सेवानिवृत्त लिपिक कपूर सिंह, सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक लीलावंती को दोषी ठहराया गया। जांच में पाया गया था कि बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ही अधीनस्थ कर्मचारियों ने अपने ही स्तर पर पांच परिचालकों को नियमित कर डाला।
विज्ञापन
फ्रॉड केस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो में पांच परिचालकों को गलत तरीके से नियमित किए जाने के मामले में रोडवेज के तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इस मामले में पहले मुख्यालय के अधिकारियों ने विभागीय जांच कराई थी, जिसमें भी तीन कर्मचारी दोषी पाए गए। जिसके बाद अब डिपो महाप्रबंधक की शिकायत पर भिवानी के औद्योगिक पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


हरियाणा राज्य परिवहन विभाग भिवानी डिपो के महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी 2022 को पांच परिचालकों को पीछे की तारीख में गलत तरीके से नियमित किया गया। इस मामले में विद्या नगर निवासी अनुज शर्मा ने परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क को शिकायत दी थी। जिसकी चंडीगढ़ मुख्यालय के एचएसएस कृष्ण कुमार सांगवान ने जांच की थी।

मुख्यालय के अधिकारी की जांच में भिवानी डिपो के टिकट वेरीफायल पुष्कर, सेवानिवृत्त लिपिक कपूर सिंह, सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक लीलावंती को दोषी ठहराया गया। जांच में पाया गया था कि बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ही अधीनस्थ कर्मचारियों ने अपने ही स्तर पर पांच परिचालकों को नियमित कर डाला। इस मामले की विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद अब डिपो महाप्रबंधक ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें