फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर केस दर्ज

Wed, 04 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी- देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और जानबूझकर सांप्रदायिक नफरत भड़काने के प्रयास का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस थाना में दवेर फाउंडेशन क शिकायत पर आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में दवेर फाउंडेशन के सुनील ने बताया कि वजाहत खान कादरी रशीदी द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और जानबूझकर सांप्रदायिक नफरत भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। फाउंडेशन ने अपनी शिकायत में बताया कि वजाहत खान कादरी रशीदी द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से धार्मिक रूप से आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार कर रहे हैं।
उनका आरोप है कि संबंधित व्यक्ति की इस आपत्तिजनक सामग्री से बार-बार प्रसार के माध्यम से हिंदू मान्यताओं का मजाक उड़ाने और उन्हें बदनाम करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें