फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आठवीं बार यातायात नियम तोड़ने वाले चालक पर दर्ज किया केस

Sat, 28 Sep 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला यातायात पुलिस थाना के एसआई सीताराम की शिकायत पर आठवीं बार यातायात नियम तोड़ने पर एक वाहन चालक के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाना ने केस दर्ज किया है। आरोपी द्वारा पहले भी यातायात नियम तोड़ने पर कटे चालान का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिला यातायात पुलिस थाना के एसआई सीताराम पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे थे कि इस दौरान मुख्य रास्ते पर एक गाड़ी खड़ी थी। इससे आम लोगों के लिए आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया था। चालान मशीन में गाड़ी नंबर से जांच की तो पता चला कि इस वाहन का पहले भी सात बार चालान कट चुका है। गाड़ी चालक ने खुद को बापोड़ा निवासी सोनू कुमार बताया। चालान मशीन में चेक करने पर पता चला कि इस गाड़ी का 24 अक्तूबर 2023 को चालान कटा है। इसी तरह 23 जुलाई 2023 को भी चालान काटा गया था।
इसी गाड़ी का 17 जून 2023 को भी चालान काटा गया। जबकि 27 सितंबर 2022 को भी इसी गाड़ी का चालान हुआ था। 16 सितंबर 2022 को भी गाड़ी का चालान किया गया था। 31 मार्च 2022 को भी गाड़ी का चालान हुआ लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया। अब फिर से इसी वाहन का चालान काटा गया। सिविल लाइन पुलिस ने एसआई सीताराम की शिकायत पर वाहन चालक सोनू कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोबाइल टावर से 24 बैटरी चोरी, केस दर्ज

लोहारू। ढिगावा सामयण टावर से 24 बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। लोहारू पुलिस थाना ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। पुलिस के सिक्योरिटी में फील्ड ऑफिसर पद पर तैनात रामोतार सिंह ने बताया कि ढिगावा सामयण में एक कंपनी का टावर लगा हुआ है। यहां से 24 बैटरी चोरी हो गईं। कंपनी के तकनीशियन प्रदीप ने बताया कि बैटरी चोरी के संबंध में पहले अपने स्तर पर पड़ताल की मगर कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में लोहारू पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बैटरी चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें