फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करी के शक में भैंसों से भरे ट्रक को रोक हंगामा करने पर गो सेवकों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी गेट चौक पर हांसी से आए भैंसों व गायों से भरे ट्रक को रोकने के मामले में सिटी पुलिस ने गो रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सहित सात गो सेवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में गांव राजू की ढाणी निवासी सुनील ने बताया कि वह ट्रक चालक है और ट्रक राजू की ढाणी निवासी पवन का है। 18 सितंबर को ट्रक में हांसी से आठ भैंस व उनके कटड़े और एक साहीवाल नस्ल की गाय लेकर भिवानी आ रहे थे। ट्रक में उसके साथ बड़सी निवासी आकाश व सतीश और शीतल भी थे। जब वे हांसी गेट पर पहुंचे तो कुछ युवकों ने उनका ट्रक रुकवा लिया और उन्हें जबरन नीचे उतार लिया। ट्रक चालक ने गो तस्करी के शक में उनके साथ मारपीट किए जाने और जान से मारने की धमकी के भी आरोप लगाए। सिटी पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक की शिकायत पर गो रक्षा दल के जिला अध्यक्ष संजय परमार सहित सात गो सेवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं गो रक्षा दल के अध्यक्ष संजय परमार ने पुलिस की कार्रवाई को गलत करार दिया। उन्होंने बताया कि श्राद्ध में गो ग्रास में तला हुआ भोजन खिलाने की वजह से गायों की मौत हो गई थी। इसी को लेकर उनका महम रोड स्थित गोशाला में धरना चल रहा था और बीमार गायों का उपचार भी करा रहे थे। फोन पर उन्हें सूचना मिली थी, लेकिन पहले सिविल लाइन एसएचओ के पास फोन कर भीड़ द्वारा एक ट्रक पकड़ने की जानकारी दी थी। वे मौके पर नहीं थे और किसी से कोई मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें