फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच खराब पिकअप से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव हालुवास के समीप सोमवार रात सड़क के बीच खड़े पिकअप से आई-20 कार टकरा गई। भिवानी चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में कार चालक 34 वर्षीय सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। मृतक के शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के डीसी कॉलोनी निवासी सुधीर अपनी आई-20 कार लेकर चरखी दादरी में किसी कार्य से गया हुआ था। रात को वह चरखी दादरी से भिवानी लौट रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह गांव हालुवास के समीप पहुंचा तो सड़क के बीच खराब खड़ा पिकअप से उसकी कार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे में कार चालक सुधीर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक सुधीर खेतीबाड़ी करता था। उसकी पत्नी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में क्लर्क है। उसकी एक लड़की भी है।
सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी सावन ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सुनील की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें