फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कार-पिकअप की टक्कर, दो बच्चों सहित छह लोग घायल

Sat, 06 Dec 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार के पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते पुल
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर शुक्रवार सुबह पिकअप-कार की टक्कर से छह लोग घायल हो गए। कार के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लोहारू निवासी अंकित गोयल (34) हांसी में अपनी बहन के यहां से शादी कार्यक्रम से घर आ रहा था। ढिगावा में बीएसएनल एक्सचेंज के पास उनकी कार पिकअप से टकरा गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में अंकित, 30 वर्षीय प्रीति और 28 वर्षीय अनीता व 60 वर्षीय बिमला को गंभीर चोटें आईं। हादसे में कार सवार बच्चे टिया व अदिक भी चोटिल हुए। घायलों को ढिगावा के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। डायल 112 पर कॉल कर सड़क हादसे की सूचना दी। लोहारू पुलिस थाना से जांच अधिकारी उदयभान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के बाद इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें