जूई। नंगला से नांगल जाते समय अचानक सड़क के बीच आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में बुधवार शाम वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गांव नांगल निवासी नवीन (38) की माैत हो गई। हादसे के समय वह अपनी बहन की ससुराल गांव नंगला से अपने गांव नांगल लौट रहा था।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल नवीन को कार से निकालकर भिवानी के राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जुई थाना प्रभारी अजय कुमार और जांच अधिकारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई संजय की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। नवीन के दो बच्चे हैं।