फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक टीजीटी अध्यापक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कोहाड़ और बजीना के बीच नहरी पुलिया के समीप एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार टीजीटी अध्यापक बिजेंद्र की मौत हो गई। मृतक नूंह मेवात के एक सरकारी स्कूल में तैनात था। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव कोहाड़ निवासी 37 वर्षीय जोगेंद्र ने बताया कि वे तीन भाई हैं। सबसे बड़ा रवींद्र और उससे छोटा बिजेंद्र व सबसे छोटा वह है। उसका भाई बिजेंद्र सरकारी स्कूल में टीजीटी अध्यापक हैं और फिलहाल उसकी ड्यूटी नूंह मेवात के एक सरकारी स्कूल में थी। उसने बताया कि गत चार अप्रैल को मंगलवार रात दस बजे वह और उसका भाई बिजेंद्र ढाणीमाहू से अपने गांव कोहाड़ दो बाइक पर आ रहे थे। जब उसका भाई कोहाड़ बजीना के बीच नहरी पुलिया के पास पहुंचा तो कोहाड़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसके भाई की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं घायल बिजेंद्र को जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी ने बुधवार सुबहशव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें