फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव पालुवास में एक महिला ने घर के अंदर ही पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा और जिला सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दिए बयान में जींद के गांव झमौला निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसने अपनी बेटी 23 वर्षीय मंजू की शादी कुछ साल पहले गांव पालुवास निवासी संजीव के साथ की थी। उसका दामाद पहले ट्रांसपोर्ट में काम करता था और फिलहाल घर पर ही रहकर नया मकान बना रहा था। उसकी बेटी के दो लड़के हैं। बड़ा लड़का चार साल का प्रयाग व छोटा दो साल का मुकूल है। उसने बताया कि उसकी बेटी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी वजह से उसने अपने घर पर ही पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। उसके दामाद संजीव का उसके पास फोन आया तो वे यहां पहुंचे। वहीं औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि थाने में सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृत महिला के पिता ओमप्रकाश के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें