भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन सात और आठ दिसंबर को तीन स्तर के लिए करवाया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों की ओर से एक स्तर के लिए एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने एक स्तर के लिए एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन किया गया है, वे अपना स्पष्टीकरण 23 नवंबर तक ई-मेल आईडी assplexambseh.org.in पर भेज दें। इसके लिए 23 नवंबर के बाद प्राप्त स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे। ऐसे सभी अभ्यर्थी अपना स्पष्टीकरण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध निर्धारित स्पष्टीकरण प्रमाणपत्र को डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरकर ई-मेल आईडी assplexambseh.org.in पर निर्धारित समय में भेज दें।