फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना केंद्र से 200 मीटर दायरे के बाहर दिनभर लगा रहा प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा

विज्ञापन
101 फोटो विधानसभा चुनाव में गतगणना के दौरान पल पल के रूझान देखने के लिए टीवी पर टकटकी लगाए बैठै लोग। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के नतीजों ने भले ही चौंकाने वाले परिणाम दिए हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केंद्र को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। वीरवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। इसी के साथ विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा भी हांसी रोड पर लगने लगा। समर्थकों की भीड़ को मतगणना केंद्र के 200 मीटर दायरे से बाहर ही रोक दी गई। दिनभर प्रत्याशियों के मतों की गिनती का हाल समर्थन जानने में लगे रहे। मतगणना केंद्र की सुरक्षा में पुलिस के दो घुड़सवार कर्मचारी भी तैनात किए गए, जो चप्पे चप्पे की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखे हुए थे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं मतगणना केंद्र के आसपास के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे वहीं एक पैट्रोल पंप को भी बंद करा दिया गया, ताकि कोई तेल डलवाने के लिए यहां ना पहुंचे। इतना ही नहीं जिला पुलिस कप्तान गंगाराम पूनिया ने भी सुरक्षा व्यवस्था का वहां पर घूम घूमकर जायजा लिया। पुलिस ने मतगणना केंद्र के आसपास निर्धारित पार्किंग से अलग नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को भी क्रेन के सहारे उठवाकर उन्हें पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक पुलिस थाने में भेजा। विजय जुलूस के लिए जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने सुरक्षा घेरा बना लिया। जिसके दायरे के बाहर ही समर्थकों को रोक दिया गया। इस दौरान कुछ समर्थक दीवारों पर चढ़कर बैठे थे, जिन्हें भी पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया। सड़क पर कोई भी प्राइवेट वाहन सुरक्षा घेरे के अंदर नहीं घुसने दिया गया वहीं हांसी रूट का पूरा ट्रैफिक दूसरे रूटों पर डायवर्ट किया गया। पुलिस कर्मचारी वाहनों की जांच पड़ताल भी कर रहे थे। जिन कर्मचारियों की वीआईपी ड्यूटी लगी थी या फिर चुनावी ड्यूटी में कर्मचारी लगे थे, केवल उन्हीं को आईडी जांचने के बाद प्रवेश मिला। इसके अलावा मीडिया कर्मचारियों व पार्टी एजेंटों की अथॉर्टी जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश मिला।
कोई टीवी तो कोई मोबाइल पर लेता रहा पल-पल की अपडेट : विधानसभा चुनावों की मतगणना में पल-पल का रुझान जानने के लिए वीरवार को दिनभर कोई टीवी से चिपका रहा तो कोई अपने मोबाइल फोन पर ही प्रत्याशियों के मतों की बढ़त जानने में लगा रहा। दुकानों पर भी दुकानदारों के लिए त्यौहारी मौसम में छुट्टी जैसा माहौल रहा। व्यापारी फुर्सत में दुकानों पर मोबाइल फोन के जरिए ही बैठकर विधानसभा चुनावों के रुझान जानने में दिलचस्पी दिखाते रहे। सबसे अहम बात तो यह थी दिखी की मतगणना केंद्र के आसपास जिन सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी वे भी अपने मोबाइल फोन पर ही विधानसभा चुनावों का रुझान देखने के लिए मोबाइल फोन पर ही लगे रहे।

126 फोटो मतगणना केंद्र से 200 मीटर दूर दायरे के बाहर खड़े समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करते पुलिस कर?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें